“हमारा सपना, राष्ट्र के प्रत्येक युवक को आदर्श युवक बनाना”
सदगुरु कबीर फाउंडेशन में आप का स्वागत है l
सद्गुरु कबीर यूथ फाउंडेशन कोई धार्मिक या साम्प्रदायिक संगठन नही है। यह संगठन मानवता के लिए समर्पित है तथा भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है।
यह संगठन युवाओं में नैतिकता और संस्कारों का संचार कर उन्हें समाज के प्रति जागरूक बनाना चाहता है। इस संगठन का लक्ष्य राष्ट्र के समस्त युवको को एकसाथ जोड़कर भ्रष्टाचार, नशा, बेरोजगारी, गरीबी, हिंसा, और धर्मान्धता को इस देश से समाप्त कर राष्ट्रनिर्माण के कार्यो में योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध है 🙏🏻 यह संगठन पर्यावरण एवं प्रकृति के संवर्धन के लिए भी सक्रिय है🙏🏻
हम सदगुरु कबीर के सत्य, प्रेम, करुणा, सर्वधर्म समभाव और आत्मिक एकत्व के सिद्धांतों को अपनाकर एक ऐसी सक्षम, जागरूक और संवेदनशील युवा पीढ़ी का निर्माण करना चाहते हैं, जो सामाजिक समानता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता से प्रेरित होकर देश के विकास और मानवता की सेवा में अपना सक्रिय योगदान दे।
” Thought of the Day “
आग लगी संसार में, जरि जरि जरत अंगार। संत न होते जगत में, तो जल मरता संसार।।
आज का समाज भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, निरंतर प्रतिस्पर्धा, और भीतर से उपजी अशांति की आग में झुलस रहा है। मानवीय संवेदनाएं, करुणा, और आत्मिक संतुलन खोते जा रहे हैं। ऐसे विकृत और संकटग्रस्त समय में सद्गुरु कबीर जैसे महापुरुषों की वाणी, उनके विचार और सिद्धांत ही इस दाहक अग्नि को शांत करने का सामर्थ्य रखते हैं। उनकी वाणी केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मा को झकझोर देने वाली चेतना है। उनके विचार केवल तर्क नहीं, बल्कि आचरण के दीपक हैं जो अंधकार में भी दिशा दिखाते हैं। इसलिए, यदि आज के मानव समाज में वास्तविक शांति, समानता और सद्भाव की स्थापना करनी है, तो संतों की वाणी और उनके दिखाए मार्ग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। यही एकमात्र उपाय है जो समाज को आत्मिक पतन से बचा सकता है और मनुष्य को उसके मूल स्वभाव — प्रेम, सत्य और करुणा — से जोड़ सकता है, और सम्पूर्ण मानव समाज में शांति स्थापित कर सकता है।
New- दीपावली दान उत्सव-2024
Ongoing Activity- BOOK DONATION DRIVE FOR NEEDY STUDENTS
New: कबीर अमृत वाणी सद्गुरु कबीर के प्रेरणादायक सखियों का संकलन
Letter Sent To Hon’ble PM for restriction of online gaming app